आगरालीक्स…आगरा के बल्केश्वर पार्क में कल से 10 दिन तक चलेगा खादी एवं ग्रामोद्योग महोत्सव. शिल्पकारों के उत्पादों की लगेगी भव्य प्रदर्शनी
उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा आयोजित खादी एवं ग्रामोद्योग महोत्सव–2026 का भव्य आयोजन 28 नवम्बर 2026 से 07 दिसम्बर 2026 तक बल्केश्वर पार्क, आगरा में किया जाएगा। महोत्सव में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए उत्कृष्ट शिल्पकारों द्वारा निर्मित खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों की भव्य प्रदर्शनी लगाई जाएगी। आमजन को एक ही स्थान पर शुद्ध खादी वस्त्र, हस्तशिल्प, ग्रामोद्योग उत्पाद, घरेलू उपयोग की वस्तुएं एवं अन्य आकर्षक उत्पाद उचित मूल्य पर उपलब्ध होंगे। महोत्सव का उद्देश्य खादी एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देना, शिल्पकारों एवं बुनकरों को सीधे बाजार उपलब्ध कराना तथा आत्मनिर्भर भारत एवं स्वदेशी की भावना को सशक्त करना है।
महोत्सव के प्रमुख आकर्षण:
भजन संध्या
सांस्कृतिक एवं नृत्य प्रस्तुतियाँ
मयूर नृत्य एवं ब्रज की सांस्कृतिक झलक
शिवमय सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ
खादी फैशन शो
संगीत संध्या एवं अन्य मनमोहक कार्यक्रम