आगरालीक्स…आगरा का काली माता मंदिर, यमुना किनारा के सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ लोकार्पण. पास में बेहतरीन पार्क और ओपन जिम भी..पर्यटन मंत्री बोले—मॉर्निंग वॉकर और दर्शन करने वाले लोगों को मिलेगा लाभ…
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने शुक्रवार को आगरा में फतेहपुर सीकरी में लाइट एण्ड साउण्ड शो तथा पाथवे इल्यूमिनेशन एवं यमुना किनारा रोड पर काली माता मंदिर पर 2.78 लाख से सौन्दर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया. इसके पास ही बनाए गए पार्क के सौन्दर्यीकरण के अन्तर्गत पार्क में गणेश स्कल्पचर्स एवं मॉडर्न आर्ट स्कल्पचर्स लगाए गए हैं, जो श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र हैं. उन्होंने्र कहा कि यमुना किनारा रोड पर मॉर्निंग वॉकर और दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों के स्वास्थ्य लाभ के लिए परिसर के समीप आधुनिक ओपन जिम भी स्थापित की गई है.
यमुना किनारा रोड पर यमुना बैंक की ओर काली माता मंदिर पर सौन्दर्यीकरण
यमुना किनारा रोड पर यमुना बैंक की ओर प्राचीन काली माता मंदिर स्थित है तथा इसके निकट ही पूर्व से पार्क स्थापित है, जो कि बहुत जीर्ण-शीर्ण अवस्था में था. उक्त स्थल आगरा शहर के ऐतिहासिक एवं आस्था का प्रमुख केन्द्र होने के कारण आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा सौन्दर्यीकरण कार्य कराया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य मंदिर परिसर के निकट आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करना तथा मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को एक स्वच्छ, सुरक्षित और आध्यात्मिक वातावरण प्रदान करना है. पार्क के सौन्दर्यीकरण के अन्तर्गत पार्क में गणेश स्कल्पचर्स एवं मॉडर्न आर्ट स्कल्पचर्स लगाए गए हैं, जो श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र हैं. सुबह-सायं यमुना किनारा क्षेत्र में टहलने और दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों के स्वास्थ्य लाभ हेतु परिसर के समीप आधुनिक ओपन जिम स्थापित किया गया है. मंदिर के आस-पास के क्षेत्र को हरा-भरा बनाने के लिए पौधारोपण किया गया है. रात्रि के समय प्रकाश व्यवस्था हेतु आकर्षक स्ट्रीट लाइटों की स्थापना की गयी है.