आगरालीक्स… सपा में चल रहे सियासी भूचाल पर सपा मुखिया, सीएम अखिलेश यादव के बाद आगरा में कैबिनेट मंत्री आजम खां का बयान आया है, उन्होंने कहा कि पार्टी में फूट नहीं है। बाहरी लोगों की यह साजिश है, वह चोर है और उसकी दाढी में तिनका है, शुक्रवार शाम को
न्यू आगरा स्थित दरगाह शहीद ए सालिस में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री आजम खां ने मीडिया पर भी निशाना साधा और कहा कि मीडिया गलत तरीके से बयान पेश करती है।
इससे पहले शुक्रवार दोपहर में कैबिनेट मंत्री आजम खान ने गोवर्धन में गौशाला का उद्घाटन किया, यहां उन्होंने बिना नाम लिए अमर सिंह पर निशाना साधा। पूरे घटनाक्रम के लिए उन्होंने अमर सिंह को जिम्मेदार ठहराया। पार्टी और परिवार में कलह के मसले पर कहा कि नेता जी ही सही गलत का फैसला करेंगे। हम सभी कार्यकर्ता उनके साथ हैं।
मुगलराज नहीं है, जिससे बता सकें कि कौन सही और कौन गलत
शिवपाल सिंह के इस्तीफे और इस प्रकरण में अखिलेश शिवपाल में से किसका दोष है, पूछने पर उन्होंने कहा यह कोई मुग़लराज तो है नहीं कि कौन सही कौन गलत। अभी नेता जी हैं, वह सही और गलत का फैसला करेंगे। मुख्यमंत्री और शिवपाल दोनों घटना के लिए बाहरी व्यक्ति को जिम्मेदार बता हैं।
आखिर चोर पकडा ही गया
बाहरी कौन है के सवाल पर उन्होंने सधे हुए राजनेता की तरह अमर सिंह की ओर इशारा कर कहा इनका इतिहास तो कुछ ऐसा ही है। जो अमिताभ बच्चन जी के साथ हुआ जो अंबानी के साथ हुआ।
हर बार एक ही चोर की दाढ़ी में तिनका। फिर मुस्कुराते हुए बोले आखिर चोर पकड़ा ही गया। पार्टी में अमर सिंह वापसी को लेकर कहा कि बेज्जती उनकी होती है, जिनकी कोई इज्जत हो। इज्जत बनाने के लिए पूरे एक जीवन की जरूरत होती है। इज्जत सड़क पर पड़ी हो, उसकी इज्जत नहीं होती। पत्रकारों से बातचीत में गोवंश को लेकर हो रही राजनीति पर भड़क उठे बोले, इस बारे में बादशाह से पूछो। जबसे भाजपा आई है बीफ का एक्सपोर्ट ढाई परसेंट बढ़ गया है। इन सब के लिए भापजा जिम्मेदार है।
Leave a comment