आगरालीक्स …आगरा में रामलीला महोत्सव का आगाज हो गया है। शहर में मुकुट महोत्सव शोभायात्रा निकाली गई, रात को बाबा श्री मनकामेश्वर नाथ को मुकुट धारण कराकर अनुष्ठान को सफल बनाने और देश में प्रेम, सौहार्द और शांति की कामना की गई।
सतरंगी रोशनी में नहाई हुई झाकियों के साथ शुक्रवार शाम को कालीबाडी से मुकुट शोभायात्रा शुरू हुई। यहां से व्यास मार्केट, राजेंद्र मार्केट, गुड की मंडी, फुलटटी बाजार, सेब का बाजार होते हुए शोभायात्रा मनकामेश्वर मंदिर पर संपन्न हुई। महंत योगेशपुरी और हरिहरपुरी ने मुकुट बाबा श्री मनकामेश्वर नाथ को धारण कराया।
Leave a comment