आगरालीक्स… आगरा में डेंगू कहर बरपा रहा है, साफ सफाई की जिम्मेदार नगर निगम के अधिकारी की डेंगू से मौत हो गई। वे आगरा नगर निगम परिसर के आवास में रह रहे थे।

डेंगू से कारोबारी की हो चुकी है मौत
आगरा के जयपुर हाउस निवासी 40 वर्षीय दिलीप करीरा को रविवार को बुखार आया था, उन्होंने स्थानीय चिकित्सक से इलाज कराया। बुखार सही न होने पर डेंगू की जांच कराई गई, इसमें डेंगू की पुष्टि होने के बाद दिलीप की तबीयत बिगडती चली गई। बुधवार देर रात को परिजन उन्हें मेदांता ले गए, वहां तबीयत में सुधार हुआ, लेकिन गुरुवार देर रात तीन बजे उनकी मौत हो गई।
दिलीप करीरा के पिता जीवत राम करीरा सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष है, उनके बेटे की डेंगू से मौत की जानकारी होने पर शहर के तमाम बिजनेसमैन उनके घर पहुंच गए। उनके दो बेटे हैं और दोनों ही छोटे हैं।
वायरल, डेंगू के साथ फैल रहा मलेरिया
इस समय बुखार फैला हुआ है, यह डेंगू, वायरल, मलेरिया और चिकनगुनिया हो सकता है। मरीज के लक्षण से भी इन तीनों बुखार का अनुमान लगाया जा सकता है, लेकिन सही पता जांच से ही चलता है। वायरल, डेंगू और चिकनगुनिया वायरस से होने वाले संक्रमण है, इसमें सामान्य पैरासीटामोल टेबलेट से इलाज किया जाता है। लेकिन मलेरिया होने पर एंटी मलेरिया दवाओं की जरूरत होती है। इस तरह के केस में डॉक्टर से परामर्श लेकर ही दवाएं लेनी चाहिए।
एस्प्रिन का ना करें इस्तेमाल, पानी की न हो कमी
इस समय बुखार में एस्प्रिन सहित अन्य दर्द की दवाओं का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, यह घातक हो सकता है। वहीं, बुखार आने पर शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए, इसके लिए बुखार पीडितों को नारियल पानी, सूप सहित तरह पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन कराना चाहिए।
Leave a comment