आगरालीक्स …आगरा में बाइकर्स गैंग ने बीएससी की छात्रा और डीपीएस कॉलेज की टीचर को निशाना बनाया। छात्रा ने बदमाश को पकडने की कोशिश की, लेकिन कोई मदद को आगे नहीं बढा। छात्रा मुकदमा दर्ज कराने के लिए चौकी और थाने के चक्कर लगाती रही।
आदर्श नगर बल्केश्वर निवासी देवेंद्र जैन की बेटी अनन्या जैन सेंट जोंस कॉलेज में बीएससी थर्ड ईयर की छात्रा है। सोमवार सुबह एक्टिवा से वह भगवान टॉकीज स्थित कोचिंग जा रही थी, सुबह 7 15 पर सुल्तानग गंज पुलिया से आगे सर्विस रोड पर वह साकेत मॉल तक पहुंची, पीछे से आ रहे बाइक सवार बदमाशों ने झपटटा मारा और उसका बैग लूटकर भागने लगे। इस पर छात्रा ने बदमाशों का स्कूटी से पीछा किया, वह शोर मचाती हुई बदमाशों का पीछा कर रही थी। खंदारी चौराहे पर जाम में बाइस सवार बदमाश फंस गए, उनका पीछा करती हुई छात्रा भी पहुंच गई और एक बदमाश को दबोचने की कोशिश की, शोर भी मचाया, लेकिन मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। इस पर बदमाश उसे धक्का देकर भाग खडे हुए। छात्रा मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस चौकी, थाना न्यू आगरा पहुंची, उससे कह दिया गया कि क्षेत्र हरीपर्वत में आता है, छात्रा इधर से उधर चक्कर लगाती रही, शाम को थाना हरीपर्वत में तहरीर ली गई।
डीपीएस की टीचर से लूटी चैन
बाइकर्स गैंग ने दौनेरिया अपार्टमेंट निवासी कारोबारी की पत्नी तमन्ना दौनोरिया से एमजी रोड पर स्पीड कलर लैब और सूरसदन के बीच सोने की चेन लूट ली। तमन्ना दौनेरिया डीपीएस में पढाती हैं, दोपहर दो बजे वे अपनी साथी टीचर के साथ एक्टिवा से घर लौट रही थी। अपार्टमेंट के बाहर एक्टिवा से वे उतरी, इसी बीच एक बदमाश ने झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन लूट ली। उनकी चीख निकल गई। झपट्टा इतनी जोर से मारा था कि उन्हें चोट भी आ गईं। इसके बाद बदमाश रामनगर की ओर भागे। दोनों ने चेहरे रुमाल से ढंके थे। घटनास्थल पर भीड़ लग गई। लोगों ने कंट्रोल रूम को 100 नंबर पर सूचना दी। थाना हरीपर्वत पास में ही है लेकिन पुलिस आधा घंटे में पहुंची।
Leave a comment