आगरालीक्स…आगरा में लोक अदालत 12 नवंबर को. आपके वाहन का चालन कट गया है या गलत चालान आ गया है तो लोक अदालत में जाकर कराएं निस्तारण…
आगरा में इस समय यातायात माह चल रहा है. ट्रैफिक रूल्स का पालन न करने वालों के खिलाफ जमकर एक्शन लिया जा रहा है और उनके चालान काटे जा रहे हैं. आगरा की यातायात पुलिस ने नवंबर के इन 8 दिनों में करीब 10 हजार चालान किए हैं. ऐसे में लोग जल्द से जल्द चालान का निस्तारण करना चाहते हैं.
12 नवंबर को लग रही लोक अदालत
आगरा में 12 नवंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लग रही है. आगरा की यातायात पुलिस द्वारा भी इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी गई है और कहा गया है कि 12 नवंबर,ख् शनिवार को सुबह दस बजे से आगरा के मान्नीय जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है. इसमें मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत लंबित ई चालान से संबंधित वादों/ई चालानों का निस्तारण किया जाएगा. अत: आप सभी से अनुरोध है कि मा. जिला एवं सत्र न्यायायलय आगरा में उपस्थित होकर आगरा से संबंधित ई—चालानों के किसी भी प्रकार के वादों का निस्तारण करा सकते हैं.