आगरालीक्स… मैरिज सीजन में सर्राफा बाजार में सोने- चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। एक दिन की नरमी के बाद आज फिर कीमतें बढ़ गईं। जानिये रेट।
सर्राफा बाजार में सोने पर 59,चांदी पर 849 रुपये बढ़े

सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोत्तरी का रुख रहा। 999 प्रतिशतशुद्धता का दस ग्राम 52,465 रुपये पर पहुंच गया, जबकि 999 प्रतिशत शुद्धता की एक किलो चांदी के रेट 61,291 पर चल रहे थे। सोने पर 59रुपये और चांदी पर 849 रुपये बढ़े हैं।
वायदा बाजार का भी कमोबेश यही हाल
वायदा बाजार में भी सोने-चांदी के भाव सर्राफा बाजार के रेटों के आसपास ही उतार-चढ़ाव कर रहे थे। सोना दस ग्राम 52,433 रुपये और एक किलो चांदी 61,180 रुपये पर बनी हुई थी।
ज्वैलरी के 22 नवंबर के रेट
फाइन गोल्ड 999 5247 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट 5121 रुपये प्रति ग्राम
20 कैरेट 4669 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट 4250 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरेट 3384 रुपये प्रति ग्राम
नोट- ज्वैलरी की बनवाई और तीन प्रतिशत जीएसटी चार्ज इसके अतिरिक्त रहेगा।