Wednesday , 25 November 2026
Home टॉप न्यूज़ SN medical college, Agra’s doctor save life of three year old sonakshi
टॉप न्यूज़

SN medical college, Agra’s doctor save life of three year old sonakshi

331

आगरालीक्स …आगरा में तीन साल की बच्ची के जबडे में 40 घंटे तक गोली फंसी रही, एसएन के डॉक्टरों की टीम ने आॅपरेशन कर गोली को बाहर निकाला और बच्ची की जान बचा ली।

आगरा के कैंट क्षेत्र में तीन साल की सोनाक्षी बुधवार को घर के पास खेल रही थी। बताते हैं कि पास दोपहर के समय अचानक एक गोली आकर उसके जबड़े में लगी। घर वाले दौड़े तो बच्ची के बुरी तरह खून निकल रहा था, वह बेहोश हो गई थी। गोली जबड़े से गर्दन के ऊपर वाले हिस्से में फंस गई थी। कुछ देर में बच्ची को होश आ गया, मगर गोली वहीं फंसी रही।
डीएम गौरव दयाल ने बच्ची को गुरुवार को एसएन के ईएनटी विभाग में भर्ती कराया। विभागाध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने बच्ची का उपचार शुरू किया। काफी संक्रमण होने के कारण ऑपरेशन शुक्रवार सुबह जाकर हो सका। गर्दन के पास सर्जरी कर तार के जरिये डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक गोली निकाल दी। डॉ. धमेन्द्र ने बच्ची के साहस की तारीफ की।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Lord Jagannath gave darshan in the Rajadhiraja attire on Kartik Purnima, Agra

आगरालीक्स…आगरा में कार्तिक पूर्णिमा पर श्रीजगन्नाथजी ने दिए राजाधिराज वेश में दर्शन....

टॉप न्यूज़

Agra News: Grand tableaux featured during the Shri Krishna Leela Mahotsav in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में श्रीकृष्ण लीला महोत्सव में निकली भव्य झाकियां. कंस वध के...

टॉप न्यूज़

Agra News: Police caught five bike thieves; six stolen bikes were recovered…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पलक झपकते ही लॉक तोड़कर करते थे बाइक चोरी. पुलिस...

टॉप न्यूज़

Agra News: Civil Defence Air Red / Blackout Mock Exercise-2026 held at Police Lines, Agra…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा के पुलिस लाइन में शाम 6 बजे हवाई हमले...

error: Content is protected !!