आगरालीक्स…आगरा में शाम होने के बाद से सुबह तक सर्दी ज्यादा हो गई है. दोपहर को धूप दिला रही राहत लेकिन जल्द ही छाएगी कोहरे की चादर…जानिए मौसम का अपडेट
आगरा में सर्दी बढ़ गई है. शाम होने के बाद से सुबह 8 बजे तक सर्दी का ज्यादा असर देखा जा रहा है. हाइवे पर कोहरे की हल्की चादर भी बिछना शुरू हो गई है. हालांकि दिन में निकल रही धूप के कारण लोगों को सर्दी से राहत मिल रही है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार जल्द ही दोपहर को भी मौसम में सर्दी का अच्छा अहसास होगा और धूप नहीं निकलेगी. सुबह के समय और रात को कोहरा छा सकता है. यह सब दिसंबर के पहले सप्ताह में ही देखने को मिल सकता है.

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है तो वहीं न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रहा और ये भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है.