Tuesday , 27 October 2026
Home आगरा Agra News: Statue of Maharaja Daksh Pratapati at Pachkuiya Chauraha in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Statue of Maharaja Daksh Pratapati at Pachkuiya Chauraha in Agra…#agranews

453

आगरालीक्स…आगरा के पचकुईयां चौराहे पर लगी महाराजा दक्ष प्रतापति जी की प्रतिमा. चौराहे का नाम भी बदला…

आज वार्ड 45 के अंतर्गत पचकुइयां चौराहा पर प्रजापति समाज के जनक व आराध्य महाराजा दक्ष प्रजापति जी की प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि पूजन व पचकुइयां चौराहे का नाम परिवर्तन करते हुए राजा दक्ष प्रजापति चौक के पट्टिका का लोकार्पण मुख्य अतिथि नवीन जैन महापौर व केंद्रीय राज्यमंत्री एस.पी.सिंह बघेल ने संयुक्त रूप से किया। एमएलसी विजय शिवहरे, डॉ अलौकिक उपाध्याय की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि महापौर नवीन जैन ने कहा कि हमें अपने महापुरुषों के इतिहास और उनके योगदान को याद रखना चाहिए। इस रूप में आगरा शहर में सर्व समाज के महापुरुषों की प्रतिमा स्थापित करने का काम किया है, ताकि हमारी भावी पीढ़ी इन महापुरुषों के बारे में जानें। इसी क्रम में आज पंचकुइयां चौराहा पर प्रजापति समाज के प्रमुख देवता महाराजा दक्ष जी प्रतिमा स्थापित करने का आज निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ।

केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल ने महापौर को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उन्होंने जहां आज राजा दक्ष जी की प्रतिमा का शिलान्यास कर प्रजापति समाज को आगे बढ़ाने का काम किया है, उसी तरह अन्य समाज के भी महापुरुषों की प्रतिमा स्थापित कर सर्व समाज को सम्मान दिया है। वास्तव में जो समाज अपने महापुरुष को भूल जाता है वह दिशाहीन समाज हो जाता है।

महाराजा दक्ष के नाम से चौराहा का नामकरण होने एवं प्रतिमा स्थल का शिलान्यास होने से उत्साहित क्षेत्रीय लोगों ने सभी अतिथियों का स्वागत-अभिनंदन किया। इस मौके पर क्षेत्रीय पार्षद राजेश कुमार प्रजापति, पार्षद हेमंत कुमार प्रजापति, प्रभु दयाल प्रजापति, यशपाल गोला, नवीन प्रजापति, पार्षद जगदीश पचौरी, पार्षद संजीव चौबे, पार्षद श्रवण कश्यप, पार्षद अनीता खरे, पार्षद मंजुला सिंह, पार्षद उमेश पेरवानी, ओमप्रकाश भार्गव, जयचंद प्रजापति, अशोक गोला, विजय गोला, सुभाष गोला, सुनहरी गोला एवं प्रजापति समाज के लोग मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Graduates’ MLC election Live: Results for the first round are in…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी स्नातक चुनाव की मतगणना अपडेट. पहले राउंड के नतीजे आए..जानिए...

आगरा

Agra News: Three trucks collide on Agra-Lucknow Expressway; one driver killed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन ट्रकों की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दो...

टॉप न्यूज़

Festival Market Agra: On Karwa Chauth, the trend of giving customized and personalized gifts—beyond just jewelry—is on the rise…#agranews

आगरालीक्स...करवाचौथ पर ज्वैलरी ही नहीं कस्टमाइज्ड और पर्सनल गिफ्ट्स का भी बढ़ा...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra College Staff Club elections; results declared…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज स्टाफ क्लब के चुनाव में कांटे की टक्कर, नतीजे हुए...

error: Content is protected !!