आगरालीक्स… आगरा से मथुरा और दिल्ली के लिए आगरा दिल्ली हाईवे से जा रहे हैं तो घंटों जाम में फंसे रह सकते हैं। वैकल्पिक मार्ग ग्रामीणों ने किए बंद, सात दिन तक इसी तरह की समस्या रह सकती है।

आगरा दिल्ली हाईवे पर फरह के फतिहा आरओबी पर तीसरी लाइन के लिए बॉक्स फंसाने का काम चल रहा है। 10 अक्टूबर से शुरू हुआ काम अभी पूरा नहीं हुआ है। इससे आगरा दिल्ली हाईवे पर फरह के पास भीषण जाम लग रहा है। जाम से बचने के लिए लोगों ने गांवों से होकर जाना शुरू कर दिया, इससे ग्रामीणों को परेशानी होने लगी है।
ग्रामीणों को बंद किए वैकल्पिक मार्ग
गांव से वाहन निकलने से ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। उन्होंन गांव के वैकल्पिक मार्गों को बंद कर दिया है, इससे फरह और लंब जाम सुबह से ही लग गया है।
सात दिन तक रहेगी यही समस्या
अभी सात दिन तक इसी तरह की समस्या रह सकती है, एनएचएआई के अधिकारी तीन दिन में काम पूरा होने की बात कह रहे हैं।
सांकेतिक फाइल फोटो