आगरालीक्स…आगरा के मल्होत्रा नर्सिंग एंड मैटरनिटी होम स्व. डाॅ. प्रभा मल्होत्रा की स्मृति में विशेष चिकित्सा पखवाड़ा शुरू, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं, फोन भी कर सकते हैं 7895041392

आगरा में मल्होत्रा नर्सिंग एंड मैटरनिटी होम में विशेष चिकित्सा पखवाड़ा शुरू हो गया है। स्व. डाॅ. प्रभा मल्होत्रा चिकित्सा क्षेत्र का प्रतिष्ठित नाम हैं। नाई की मंडी चौराहे के नजदीक स्थापित मल्होत्रा नर्सिंग एंड मैटरनिटी होम उनके द्वारा स्थापित उत्तर प्रदेश का पहला निजी चिकित्सा संस्थान है। चिकित्सा संस्थान कीं निदेशक डाॅ. नीहारिका मल्होत्रा ने बताया कि 66 वर्षों से यह संस्थान आगरा व आस-पास के क्षेत्र से आने वाले मरीजों विशेषकर महिलाओं को पारदर्शी, कुशल एवं किफायती चिकित्सा सेवाएं प्रदान करता आ रहा है। 04 दिसंबर स्व. डाॅ. प्रभा मल्होत्रा की जन्मतिथि है। संस्थान इसे विशेष चिकित्सा पखवाड़े के रूप में मना रहा है। 01 से 15 दिसंबर 2022 तक यहां होने वाले सामान्य प्रसव, आॅपरेशन अथवा दूरबीन विधि से की जाने वाली शल्य चिकित्सा सस्ती दरों पर उपलब्ध कराई जाएगी। अधिक जानकारी के लिए नाई की मंडी स्थित अस्पताल में या मोबाइल नंबर 7895041392 और 6397675176 पर संपर्क कर सकते हैं।