आगरालीक्स… अपने जीवन की सबसे बडी यात्रा पर निकले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी मथुरा होते हुए आगरा पहुंचे। सुरक्षा घेरे में रोड शो में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हमारी सभा में किसान खाट ले जाते हैं तो बीजीपी वाले उन्हें चोर कहते हैं और माल्या को डिफॉल्टर, यही है मोदी सरकार का असली चहरा।
शनिवार सुबह मथुरा से रोड शो शुरू आगे बढाते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी को टार्गेट करते हुए कहा अब तो उद्योगपतियों को पैसा देना बंद कर दीजिए। आप ने हजारों करोड रुपये 15 उद्योगपतियों को बांट दिए हैं। उद्योगपतियों को पैसा बांटकर बंद करें और सेना के जवान, किसान और युवाओं के लिए कुछ काम करके दिखाएं। उन्होंने कहा कि सातवें वेतन आयोग से सेना के जवान खुश नहीं हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि बीजीपी और आरएसएस देश में नफरत पैदा कर रहे हैं। देश त्रस्त है और मोदी मस्त हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कुछ करना चाहते हैं तो किसानों का कर्ज माफ करें और बिजली का बिल हाफ कर दें, किसानों का कर्ज यूपीए ने माफ किया था।
आगरा में सिकंदरा से निकलेगा रोड शो
आगरा में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का सिकंदरा पर स्वागत होगा, वे शनिवार दोपहर तीन बजे तक पहुंच जाएंगे। उनका रोड शो पुराने शहर में फव्वारा होते हुए बिजलीघर पहुंचेगा।
रोड शो के दौरान झडप और उछाला जूता
उत्तर प्रदेश के बरेली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के रोड शो के दौरान कांग्रेस समर्थकों और एसपीजी के जवानों में झड़प हो गई। दरअसल, समर्थक राहुल गांधी से हाथ मिलाना चाह रहे थे, लेकिन उनकी सुरक्षा में तैनात जवानों ने उन्हें रोक दिया, जिस पर बवाल हो गया। ये सब राहुल गांधी के सामने हुआ। रोड शो के दौरान काफी देर तक हंगामा हुआ। बाद में राहुल समेत बड़े नेताओं ने कार्यकर्ताओं को शांत किया गया।
सोमवार को सीतापुर में राहुल गांधी पर जूता उछाला गया था। हालांकि जूता राहुल को ना लगकर उनके पीछे खड़े जितिन प्रसाद के हाथों में लगा था।
Leave a comment