आगरालीक्स… कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का रोड शो आगरा पहुंचा, सुरक्षा घेरे में रोड शो में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हमारी सभा में किसान खाट ले जाते हैं तो बीजीपी वाले उन्हें चोर कहते हैं और माल्या को डिफॉल्टर, यही है मोदी सरकार का असली चहरा।
शनिवार सुबह मथुरा से रोड शो शुरू आगे बढाते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी को टार्गेट करते हुए कहा अब तो उद्योगपतियों को पैसा देना बंद कर दीजिए। आप ने हजारों करोड रुपये 15 उद्योगपतियों को बांट दिए हैं। उद्योगपतियों को पैसा बांटकर बंद करें और सेना के जवान, किसान और युवाओं के लिए कुछ काम करके दिखाएं। उन्होंने कहा कि सातवें वेतन आयोग से सेना के जवान खुश नहीं हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि बीजीपी और आरएसएस देश में नफरत पैदा कर रहे हैं। देश त्रस्त है और मोदी मस्त हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कुछ करना चाहते हैं तो किसानों का कर्ज माफ करें और बिजली का बिल हाफ कर दें, किसानों का कर्ज यूपीए ने माफ किया था।
आगरा में राहुल का रोड शो
राहुल गांधी पौने दो बजे आगरा पहुंच गए। वजीरपुरा से उनका रोड शो शुरू हुआ, सेंट पीटर्स कॉलेज के सामने उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए मथुरा में कही गई बातें रिपीट की, रास्ते में छात्राओं ने मां की जलने से मौत के बाद पुलिस द्वारा पिता को जेल भेजने के मामले में मदद की गुहार लगाई। यहां से एमजी रोड होते हुए रोड शो आगे बढा, पुलिस ने उन्हें सुरक्षा घेरे में ले लिया, उनकी गाडी के साथ पुलिस कर्मियों ने एमजी रोड पर पैदल दौड लगाई। सेंट जोंस कॉलेज पर लोगों को संबोधित किया, राहुल बोल रहे थे, इसी बीच लोगों ने कुछ सवाल कर दिए, इस पर राहुल गांधी ने उनसे कहा कि पहले मुझे बोल लेने दीजिए, कुछ देर के लिए शांति रही, राहुल बोल, मैं क्या कह रहा था, अरे भूल गया, किसी ने कहा कि उद्यमियों की बात कह रहे थे, राहुल ने कहा कि पिछले दिनों तीन अर्थशास्त्री मेरे पास आए, मैंने उनसे पूछा कि यूपीए सरकार में कैसे उन्नति हुई, उन्होंने कहा कि किसानों का कर्ज माफ किया, बेरोजगारों को रोजगार मिला, इससे तरक्की हुई। उद्यमी नजीर ने अपनी बात रखी, यहां से रोड शो राजा की मंडी, लेडी लॉयल होते हुए फव्वारा पर पहुंचा। यहां दवा कारोबारियों ने अपनी समस्या रखी, इसी बीच जिस मंच पर दवा कारोबारी खडे थे वह गिर गया, अफरा तफरी मच गई। मंटोला में उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस नफरत फैलाते हैं और कांग्रेस लोगों को जोडने का काम करती है। बिजली घर पर उनका रोड शो खत्म हो गया।
राहुल गांधी पर गिरा तार, करंट नहीं लगा
मीडिया रिपोर्ट और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जिस दौरान राहुल गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रहे थे, नजदीक से एक बिजली का तार जा रहा था। इस दौरान तार राहुल का सिर तार से छू गया। वह तुरंत पीछे हटते हुए खुद को सुरक्षित किए। इसे देखते हुए एसपीजी हरकत में आ गई, लेकिन तब तक राहुल ने खुद को संभाल लिया था। इस बारे में न्यू एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार राहुल गांधी को करंट नहीं लगा था, उन पर जो तार गिरा था, उसमें बिजली नहीं थी।
टूंडला में खाट सभा
राहुल गांधी टूंडला पहुंच गए हैं और खाट सभा को संबोधित कर रहे हैं।
Leave a comment