आगरालीक्स…सनसनीखेज वारदात. संपत्ति के लिए पहले पिता को कार से कुचला और फिर बाद में मारी गोलियां.
यूपी के कासगंज से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां संपत्ति में हिस्सा न मिलने पर एक बेटे ने अपने पिता को पहले तो कार से कुचला और फिर बाद में तमंचे से गोलियां मार दीं. पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया जिन्हें उपचार के लिए अलीगढ़ भेजा गया है. सूचना पर एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. आरोपी पुत्र और उसके साले को अरेस्ट कर लिया गया है.
ये है पूरा मामला
मामला कासगंज के नगला गोस्मावी का है. यहां रहने वाले होमगार्ड जगदीश गिरि आज सुबह करीब 11 बजे बाइक से ड्यूटी जा रहे थे कि तभी रास्ते में उनके छोटे बेटे पुष्पेंद्र ने अपने साले अरविंद के सााि मिलकर आल्टो कार से पिता की बाइक को टक्कर मार दी. होमगार्ड जगदीश बाइक से गिर गए. इसके बाद बेटे ने कार से बाहर निकलकर तमंचे से उनको तीन गोलियां मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

गोली लगने से जगदीश गिरि बुरी तरह से घायल हो गए. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया. घटना के बाद मौके से आरोपी पुत्र और उसका साला फरार हो गया. होमगार्ड की हालत गंभीर देख उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया. सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिए और कुछ ही घंटों में आरोपी बेटे और उसके साले को अरेस्ट कर लिया गया. पुलिस ने तमंचा, कार और कारतूस बरामद किए हैं.