आगरालीक्स…आगरा में आरपीएफ दरोगा और सिपाही ने अपहरण के बाद जीजा—साले को दी थी थर्ड डिग्री. फोन पर सुनाई थी चीख और मांगे थे चार लाख…
आगरा में व्यापारी जीजा—साले का अपहरण कर उनके परिजनों से चार लाख रुपये की फिरौती मांगने और दोनों व्यापारियों को थर्ड डिग्री देने के मामले में पुलिस ने आरपीएफ के दरोगा और सिपाही को जेल भेज दिया गया है. इन दोनों को सस्पेंड भी कर दिया गया है. आरोप है कि दरोगा और सिपाहियों ने इन्हें राजा की मंडी रेलवे स्टेशन के पास एक खंडहरनुमा जगह में थर्ड डिग्री दी थी और परिजनों को इनकी चीख भी फोन पर सुनाई थी. जब परिजन यहां 12 हजार रुपये लेकर पहुंचे तो उन्होंने 12 हजार रुपये भी ले लिए और कासिम को नहीं छोड़ा, कहा कि 4 लाख का इंतजाम नहीं हो रहा है तो दो लाख का ही बंदोबस्त कर लें.

फिरौती के रुपयों का इंतजाम न होने पर व्यापारी कासिम के परिजनों ने थाना मलपुरा में इसकी शिकायत की. पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह को मामले के बारे में जानकारी दी गई जिसके बाद टीम का गठन किया गया. उन्होंने कासिम के भाई साजिम से फोन कराया कि दो लाख रुपये का इंतजाम हो गया है. इस पर आरोपियों ने फिरौती के पैसे लेने और कासिम को छोड़ने के लिए उन्हें होटल अमर के पास बुलाया. साजिम के पहुंचने से पहले ही पुलिस यहां सक्रिय हो गई और जैसे ही साजिम के साथ से आरोपियों ने रुपयों से भरा बैग लिया पुलिस ने आरपीएफ के दरोगा और दोनों सिपाहियों को अरेस्ट कर लिया.
पुलिस ने आरपीएफ इंसपेक्टर और दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है. इसके अलावा इंस्पेक्टर आरपीएफ आगरा कैंट सुरेंद्र चौधरी को भी निलंबित किया गया है. इनके खिलाफ विभागीय जांच सौंपी गई हे.