आगरालीक्स…आगरा में बच्चों ने लगाई अपनी मार्केट. किस्से आगरा से ने मनाया ‘किड्स मार्केट डे’. वर्कशॉप में दिखाया अपना टैलेंट
आगरा की संस्था Kisseagrase की तरफ से हर महीने कुछ न कुछ नया किया जाता है. इस बार संस्था की और से “kids market day” का आयोजन किया गया. संचालिका Suruchi sharma ने बताया हर बार की तरह इस बार भी यह Unique concept था जिसमें छोटे—छोटे बच्चों ने Stall लगाई. यहां बच्चों ने खेलकूद व अन्य सामानों की दुकानें भी लगाई.

वर्कशॉप में दिखाया टैलेंट
Cha maska cafe में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में बच्चों ने अपना टैलेंट भी दिखाया. Candle making, card making, cake decoration, Christmas tree decoration, Mandala art की लाइव वर्कशॉप में बच्चों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया. माता पिता ने भी मेले का आनंद लिया. बच्चों के ग्रांड पेरेंट्स भी यहां पहुंचे.
