आगरालीक्स…आगरा में एडीए की शास्त्रीपुरम हाइट्स में 100 फ्लैटों की ई—नीलामी कल से. जानिए पात्रता, नियम और शर्तें…
एडीए द्वारा शास्त्रीपुरम में शास्त्रीपुरम हाइट्स विकसित की गई, लेकिन शास्त्रीपुरम हाइट्स में फ्लैट नहीं बिके हैं। यहां 106 फ्लैट हैं इन्हें ईनीलामी के तहत बेचा जाएगा। इसके साथ ही एडीए द्वारा 1620 संपत्तियां चिन्हित की गई हैं, इसमें ताजनगरी फेज टू में फ्लैट के साथ ही खाली प्लाट हैं, इनकी भी बिक्री ई नीलामी के माध्यम से की जानी है।
शास्त्रीपुरम हाइट्स में एक से चार कमरे के 106 फ्लैट
एडीए द्वारा विकसित की गई शास्त्रीपुरम हाइट्स में एक से चार कमरे के 106 फ्लैट की ई नीलामी रविवार 18 दिसंबर से की जाएगी। इसमें 50 फ्लैट वन बीएचके के हैं और 56 फ्लैट टू बीएचके से चार बीएचके के हैं। इन फ्लैट की ई नालामी से 13 से 45 लाख रुपये में बिक्री की जाएगी।
ये है प्रक्रिया
एडीए की किसी भी संपत्ति को ई नीलामी से खरीदने के लिए वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण शुल्क 1500 रुपये रखा गया है, पंजीकरण करने के बाद लॉग इन आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा।
दूसरा स्टेप
पंजीकरण कराने के बाद जिस संपित्त की ई नीलामी में शामिल होना चाहते हैं उसकी कुल कीमत का 10 प्रतिशत जमा करना हेगा। 10 प्रतिशत जमानत राशि जमा करने के बाद ही ई नीलामी में शामिल हो सकेंगे।

डिफॉल्टर नहीं लगा सकेंगे बोलियां
आगरा विकास प्राधिकरण के 500 से अधिक डिफॉल्टर भी हैं जो कि शास्त्रीपुरम हाइट्स के फ्लैट के लिए बोलियां नहीं लगा सकेंगे. इनमें वे लोग शामिल हैं जिन लोगों ने एडीए से आवंटित संपत्तियों की तीन से अधिक किस्तें समय खत्म होने के बाद भी जमा नहीं की हैं.
ये हैं शर्तें
बोली लगाने के बाद भी कोई व्यक्ति संपत्ति नहीं लेता है तो उसकी जमानत राशि जब्त कर ली जाएगी.
हर बैंक से सभी मोड में होगी भुगतान की सुविधा
डिफॉल्टर को बोली लगाने से पहले बकाया चुकाना होगा
बोली लगाने वाले की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए
एक व्यक्ति एक ही संपत्ति पर बोली लगा सकता है
बोली में असफल होने पर जमानत राशि वापस हो जाएगी
रजिस्ट्रेशन में गलती होने पर खरीददार स्वयं जिम्मेदार होगा
फर्जी डॉक्युमेंट्स से बोली लगाई तो आवंटन निरस्त होगा
नाम के सत्यापन के लिए आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैनकार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य
निवास के सत्यापन के लिए टेलीफोन या बिजली का बिल, बैंक पासबुक, राशन कार्ड अनिवार्य