आगरालीक्स…आगरा में रिटायर्ड बैंक मैनेजर को धमकाया और अंगूठी उतार ले गए बदमाश. जानें पूरा मामला
आगरा में टप्पेबाज गैंग के बदमाशों ने एक रिटायर्ड बैंक मैनेजर को अपना निशाना बना लिया और उसके हाथों से अंगूठी उतार ले गए. पहले उन्होंने रास्ता पूछने के बहारे बैंक मैनेजर को रोका और फिर बाद में कूपन की बातों में उलझा दिया. दूसरा साथी आने के बाद बदमाशों ने इन्हें धमकाकर इनके हाथ से अंगूठी उतरवा ले गए. रात को पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी है. पुलिस जांच कर रही है.

ये है पूरा मामला
मामला आवास विकास कॉलोनी का है. ब्रजेश कुमार मिश्रा रिटायर्ड बैंक मैनेजर हैं. आज सुबह यह अपने कुत्ते को घुमाने के लिए निकले थे. रागेंद्र स्वरूप स्कूल की तरफ जाने वाले रोड पर इनके पास बाइक पर एक युवक आया. वह एक दुकान का रास्ता पूछने लगा. कहा कि वह कूपन लेकर आया है और उसे देने हैं. इसी दौरान एक और व्यक्ति वहां आ गया और वह भी कूपन की बात करने लगा. दोनेां व्यक्ति आपस में कूपन को लेकन बात कर रहे थे और कूपन निकालने लगे. जब बृजेश वहां से जाने लगे तो दोनेां ने उन्हें धमकाते हुए उनसे अंगूठी उतरवा ली, क्येांकि बदमाशों के पास हथियार थे. रात को उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी है. पुलिस जांच कर रही है.