आगरालीक्स ….आगरा में छाया कुहासा, गिर रहीं कुहासे की बूंदे, सुबह सुबह बाहर निकलने पर भीग गए लोग। जानें आज कैसा रहेगा मौसम।

आगरा में सोमवार की सुबह कोहरे के साथ ही नमी के बादल छा गए, इसे कुहासा कहा जाता है। सुबह 7.30 बजे तक मौसम में गर्माहट आने के साथ ही कुहासे की बूंदे टपकने लगी, टहलने के लिए घर से बाहर निकले लोग और स्कूल जा रहे बच्चे बूंदों में भीग रहे हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में धूप निकलेगी।
सात डिग्री तक पहुंचेगा पारा
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा के तापमान में गिरावट के साथ ही कोहरा छाएगा। इससे न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक पहुंच सकता है। अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री के बीच रहेगा।
आईएमडी का पूर्वानुमान
19-Dec 8.0 24.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
20-Dec 8.0 24.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
21-Dec 8.0 24.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
22-Dec 8.0 23.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
23-Dec 8.0 23.0 Fog or Mist
24-Dec 7.0 23.0 Fog or Mist