आगरालीक्स ….आगरा में 32 करोड़ से सिक्स लेन किया जा रहा रोड, रोड के किनारे बनी दुकान और मकान हटाए जाएंगे। जानें कौन सा रोड बन रहा सिक्स लेन।

आगरा में मधुनगर, अवंतीबाई चौराहे से रोहता नहर का रोड फोर लेन है, इस रोड पर अक्सर जाम लगता है और वाहन फंसते हैं। 7.50 किलोमीटर रोड को सिक्स लेन किया जाना है लेकिन रोड के किनारे पेड़ होने के कारण काम शुरू नहीं हो पा रहा था। मगर, अब अवंतीबाई चौराहे से रोहता नहर तक रोड सिक्स लेन करने के लिए पेड़ काटने की अनुमति दे दी गई है।
32 करोड़ से होगा चौड़ीकरण
अवंतीबाई चौराहे से रोहता नहर तक 7.50 किलोमीटर लंबे रोड को सिक्स लेन करने का प्रस्ताव पांच साल पहले बना था। अब पेड़ काटने की अनुमति मिल गई है। 32 करोड़ से रोड़ बनेगा, अभी यह रोड फोर लेन है। दोनों तक तीन तीन मीटर रोड चौड़ा किया जाएगा।
मकान और दुकान भी आएंगे जद में
अवंतीबाई चौराहे से रोहता नहर का रोड पर दोनों तरफ दुकान और मकान हैं, रोड को सिक्स लेन करने पर मकान और रोड भी जद में आएंगे, इन्हें हटाया जाएगा। अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी पीके शरद का कहना है कि पेड़ काटने की अनुमति मिल गई है, अब रोड सिक्स लेन किया जाएगा।