आगरालीक्स ….आगरा में एडीए की शास्त्रीपुरम हाईट्स के 100 फ्लैट की ई नीलामी आज से, चौपाटी में बनी 30 दुकानों का आवंटन 25 दिसंबर से होगा।
आगरा में एडीए द्वारा विकसित शास्त्रीपुरम योजना के ब्लॉक बी 2 में शास्त्रीपुरम हाईट्स विकसित की गई है। इसमें वन बीएचके, टू और थ्री बीएचके के 100 फ्लैट की रविवार को प्री लांचिंग की गई, आम लोगों को फ्लैट देखने का मौका दिया गया।

आज से 100 फ्लैटों की ई नीलामी
शास्त्रीपुरम योजना के ब्लॉक बी 2 में शास्त्रीपुरम हाईट्स के 100 फ्लैटों की ई नीलामी आज से शुरू की जा रही है। आनलाइन ई नीलामी में शामिल होने के लिए 1500 रुपये एडीए की वेबसाइट पर आनलाइन पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद जिस संपत्ति को खरीदना है उसकी कुल कीमत का 10 प्रतिशत आनलाइन जमा करना होगा। इसके बाद ही आनलाइन ई नीलामी में शामिल हो सकेंगे।
25 दिसंबर से चौपाटी में 30 दुकानों का आवंटन
चौपाटी में बनी 30 दुकानों का एडीए द्वारा आनलाइन आवंटन किया जाएगा। आवंटन की प्रक्रिया 25 दिसंबर से शुरू होगी। इसके लिए एडीए ने तैयारी शुरू कर दी है।
दुकान का किराया 15 से 30 हजार रुपये प्रतिमाह
एडीए द्वारा 30 दुकानें तैयार की गई हैं, इन दुकानों का किराया 15 से 30 हजार रुपये प्रतिमाह रखा गया है। दुकानों का आवंटन चार साल के लिए किया जाएगा। जिससे एक बार आवंटन होने के बाद चार साल तक आवंटन करने की जरूरत नहीं पड़े। इससे एडीए को भी आय होगी।
हॉल और ओपन एरिया भी किया विकसित
एडीए द्वारा विकसित की गई चौपाटी में हॉल और ओपन एरिया भी विकसित किया गया है। इस हॉल में एक बार में 300 लोग बैठ सकेंगे।