आगरालीक्स ….आगरा में बाइकों की आमने सामने की टक्कर, भीषण हादसे में तीन की मौत, महिला घायल।

मुरैना मध्य प्रदेश निवासी 32 साल के दीपक अपनी मां कमला देवी को बाइक से इरादतनगर से दवा दिलवाकर मंगलवार दोपहर में लौट रहे थे। सैंया इरातनगर मार्ग पर कुर्राचित्तपुर पर सामने पर दीपक और सामने से आ रही बाइक भिड़ गई। भीषण हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
हादसे में तीन की मौत
बाइक के आमने सामने से टकराने से बाइक सवार दीपक और दूसरी बाइक पर सवार मुरैना स्लामपुर निवासी बिटटू 25 साल और मोनू 24 साल की मौत हो गई। कमला देवी की हालत गंभीर है, उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।