आगरालीक्स…आगरा में घने कोहरे के आसार. मौसम विभाग का अलर्ट. जानें तापमान का पूरा अपडेट
आगरा में घना कोहरा छाने के आसार बन रहे हैं. दो दिन से आगरा व आसपास के इलाकों में कोहरे का असर देखा जा रहा है. ऐसे में मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आगरा में घन कोहरा छा सकता है. रात को गलन और कोहरे के कारण अधिकतम तापमान में कमी देखने को मिली है जबकि न्यूनतम तापमान बढ़ा है.

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सप्ताह में कोहरे के आसर बन रहे हैं और तापमान एकसा रहेगा.