आगरालीक्स…आगरा में घना कोहरा और शीतलहर की संभावना. स्कूलों की टाइमिंग बदलने के आदेश के बीच जानिए कैसा रहने वाला है आने वाले दिनों में मौसम
सर्दी का प्रभाव अब धीरे—धीरे दिखने लगा है. कोहरा भी छाने लगा है और शाम और सुबह को शीतलहर चल रही हे. तापमान भी 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में घना कोहरा छाने और शीतलहर चलने की संभावना जताई है और इसी संभावना को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से कई जनपदों के स्कूलों में बच्चों की टाइमिंग बदली गई है. आगरा में भी कक्षा 1 से 8वीं तक के बच्चों के लिए स्कूल टाइमिंग सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक कर दी गई है.

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार तापमान आने वाले सप्ताह में ऐसा ही रहने वाला है. हालांकि कोहरा छा सकता है और शीतलहर में भी इजाफा होगा, जिसका असर आने वाले दिनों में तापमान पर पड़ सकता है.