आगरालीक्स… आगरा में दुकान से उधार ले रहे लोगों से परेशान दुकानदार भूख हड़ताल पर बैठा। लिखा ईश्वर से गुहार, उधार के आतंक से परेशान।

आगरा के शाहगंज क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास ज्ञान प्रकाश कुशवाह पान मसाले की ठेल लगाते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार से ज्ञान प्रकाश कुशवाह ने अपनी दुकान के बाहर पोस्टर लगा दिया है। इसमें लिखा है ईश्वर से गुहार, उधार के आतंक से परेशान, अन्न और नमक का त्याग।
उधार से लोग परेशान
ज्ञान प्रकाश कुशवाह वायु विहार में परिवार के साथ रहते हैं। उनका कहना है कि आस पास के दबंग दुकान से उधार सामान जबरन ले जाते हैं और पैसे नहीं दे रहे हैं। उधार से वे परेशान हैं, इसलिए जब तक उनका लोगों पर बकाया नहीं मिल जाता है तब तक भूख हड़ताल पर रहेंगी। थानाध्यक्ष शाहगंज तमरेश कुमार का मीडिया से कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है, जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।