Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Saint Chinmayanand Ji Maharaj will do Shrimad Bhagwat Katha from January 1 in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Saint Chinmayanand Ji Maharaj will do Shrimad Bhagwat Katha from January 1 in Agra…#agranews

216

आगरालीक्स…आगरा में एक जनवरी से राष्ट्रीय संत चिन्मयानंद जी महाराज करेंगे श्रीमद्भागवत कथा. पोस्टर विमोचन में दी गई पूरी जानकारी

विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट आगरा इकाई/द्वारा आज 30 दिसंबर 2022 शुक्रवार को पावन कथा के पोस्टर का विमोचन विमोचन कथास्थल पी एस गार्डन ग्वालियर रोड, रोहता पर किया गया। पूज्य राष्ट्रीय संत श्री चिन्मयानंद जी महाराज बापूजी के श्रीमुख से नववर्ष में दिनांक 1 जनवरी से 7 जनवरी 2023 तक ग्वालियर रोड स्थित पी एस गार्डन, रोहता पर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करेंगे। इस पोस्टर विमोचन के अवसर पर पूज्य संत श्री चिन्मयानंद बापूजी के निजी सचिव मयंक ने बताया कि आगरा के ग्वालियर रोड क्षेत्र में होने वाली ये श्रीमदभागवत कथा पूज्य संत श्री चिन्मयानंद बापूजी के द्वारा कही जाने वाली 532 वी कथा है।

विश्व कल्याण मिशन के मैनेजिंग ट्रस्टी मुरारीलाल गोयल तथा सुमन गोयल ने आगरा क्षेत्र की समस्त कथाप्रेमी जनता से अनुरोध किया है कि नववर्ष में आगरा की जनता को मिलने वाले विश्वशांति, विश्वकल्याण के सामाजिक सरोकार को आत्मसात करने की कृपा करें। सभी पावन कथा का श्रवण करें। भिक्कीलाल अग्रवाल ने बताया कि इस कथा को प्रतिदिन 1 बजे से 4 बजे तक कथास्थल पी एस गार्डन पर पधारकर कथा रूपी गंगा में डुबकी लगा कर अपने को धन्य करें। मुख्य यजमान विनोद गोयल ने बताया कि कथा में भक्तों के लिए नित्य भोजन प्रसादी के वितरण की व्यवस्था की गई है।

इस पोस्टर विमोचन के अवसर पर मीडिया प्रभारी दीपक कुलश्रेष्ठ, समाजसेवी भगवान दास बंसल, अधिवक्ता दिनेश जी, हार्दिक गोयल, योगगुरु राजीव शर्मा, रमेश बघेल, अविरल, दीपक मंगल, सतेंद्र पराशर, बंटी भाई, राकेश मंगल, वीरेंद्र चौधरी, कल्याण मंगल, रामसेवक जय भोले, मुकेश मित्तल, शुभम गोयल, अमन गोयल, श्रीमती संगीता गोयल, श्रीमती विनीता कुलश्रेष्ठ, तथा क्षेत्र के सभी सम्मानित गण उपस्थित रहे

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

error: Content is protected !!