आगरालीक्स …आगरा में दिनदहाडे 20 लाख कैश लूट कर बदमाश फरार हो गए, बैंक कैश पिकअप एजेंसी के एजेंट 20 लाख कैश लेकर बैंक में जमा कराने के लिए जा रहे थे। बाइक सवार बदमाश एजेंट से कैश का बैग लूटकर फरार हो गए। इस वारदात से दहशत फैली हुई है, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है, जगह जगह चेकिंग कराई जा रही है।
सोमवार को थाना न्यू आगरा की बैक हाउस कॉलोनी में राइटर सेफ गार्ड कंपनी के एजेंट मलपुरा निवासी राममूर्ति और यतेंद्र 20 लाख कैश लेकर बैंक में जमा कराने जा रहे थे। इसी बीच बाइक सवार बदमाश कैश से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। बदमाशों के बैग पर झपटटा मारने पर एजेंट कुछ समझ नहीं सके, उन्होंने शोर मचाया, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। दिनदहाडे लूट की वारदात की जानकारी होते ही पुलिस फोर्स पहुंच गया, एजेंट से पूछताछ की जा रही है।
13 अक्टूबर को 11 करोड बोरी में रखकर पहुंचा कारोबारी
आगरा में पांच दिन की छुटटी के बाद गुरुवार को बैंक खुले, इस दौरान त्योहार के राम नवमी और दशहरा के चलते खूब बिक्री हुई। बैंक खुलने के साथ बडे ट्रांजेक्शन को देखते हुए बैंकों के आस पास पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। दोपहर के समय एक होंडा सिटी कार को संजय प्लेस में चेकिंग कर रही पुलिस ने रोक लिया। पुलिस ने होंडा सिटी कार की डिग्गी चेक की तो उसमें बोरी रखी हुई थी। पुलिस ने होंडा सिटी कार को एक साइड में खडा करा लिया और बोरी खोलने के लिए कहा, बोरी खुलते ही पुलिस के होश उड गए। बोरी में 500 और एक हजार के साथ 100 रुपये की गडडी थी। उससे पूछताछ की गई तो कारोबारी ने बताया कि वह ज्वैलर है और संजय प्लेस स्थित एक बैंक में कैश जमा करने आया है।
बोरी में 11 करोड कैश, उडे होश
पुलिस कर्मियों ने ज्वैलर से कैश के बारे में पूछा तो उसने बताया कि इसमें 11 करोड कैश है, इसके बाद से पुलिस कर्मियों की नीचे की जमीन हिल गई। उन्होंने ज्वैलर को अकेले इतना अधिक कैश वह भी बोरी में भर कर ले जाने पर आडे हाथ लिया। उससे कैश के बारे में भी पूछताछ की गई।
बैंक में कैश जमा होने के बाद ली चैन की सांस
ज्वैलर से पूछताछ के बाद कैश सही होने पर पुलिस सुरक्षा में कारोबारी बैंक तक पहुंचा। सुरक्षा के बीच रुपयों से भरी बोरी को बैंक के अंदर ले जाया गया, कैश जमा होने के बाद ही पुलिस ने राहत की सांस ली। इस पूरे घटनाक्रम में ज्वैलर के चेहरे पर सिकन नहीं था।
एक दो करोड स्कूटर से ले जाते हैं
ज्वैलर ने पुलिस से कहा कि सर मजबूरी में कार से आना पडा, एक दो करोड तो वह स्कूटर से ही लकर आ जाते हैं। पैसे ज्यादा थे इसलिए कार लानी पडी, पुलिस ने उन्हें हिदायत दी कि आगे से इस तरह पैसे लेकर ना जाएं।
Leave a comment