आगरालीक्स ……आगरा के आसमान में तिरंगर लेकर कूंदते जवान, हवाई करतब करते, मंगलवार को पैरा ब्रिगेड की सेना पुलिस ने 77वीं वर्षगांठ पर हवाई करतब किए। मलपुरा ड्रॉपिंग जोन में पैरा जंपिंग की।
मलपुरा ड्रॉपिंग जोन में सुबह साढे सात बजे 50 (स्वतंत्र) पैरा ब्रिगेड की पांच पैरा, छह पैरा, 17 पैरा और पैरा ब्रिगेड के 120 से अधिक जवान ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट एएन-32 में सवार हुए। सबसे पहले 2000 फीट से पैरा जंपिंग की। इसके बाद स्काई डाइवर्स फ्री फॉल जंपिंग को तैयार हुए। सबसे पहले प्रोवोस्ट यूनिट के ऑफीसर इन कमांडिंग अजय कुमार शर्मा 12500 फीट की ऊंचाई से सेना पुलिस का झंडा लेकर कूदे। इनके पीछे कई जवान तिरंगा लेकर कूदे। सभी ने हवा में एक से एक बेहतर करतब दिखाए। इसके बाद पैरा ड्राप जोन पैरा मोर्ट्स के प्रदर्शन से गूंज उठा। पैरा मोर्ट्स ने हवा में फूलों की बारिश की। सैन्य परिवार के लोगों ने एक दूसरे को स्थापना दिवस की बधाई दी।
1939 को हुई थी सेना पुलिस की स्थापना
सेना पुलिस की शुरुआत 18 अक्टूबर, 1939 को हुई थी। उस दौरान ब्रिटिश और भारतीयों को मिलाकर सेना पुलिस बनाई गई थी। आजादी के बाद वर्ष 1947 में सेना पुलिस पूरी तरह भारतीय जवानों की हो गई। तब से लगातार पैरा ब्रिगेड की सेना पुलिस स्थापना समारोह को कोर-डे के रूप में मनाती है।
Leave a comment