नईदिल्लीलीक्स..हिमाचल प्रदेश के तेज गेंदबाज सिद्धार्थ शर्मा का 28 साल की उम्र में निधन। ओडिशा की क्रिकेटर राजश्री का शव जंगल में फंदे पर लटका मिला।
विजय हजारे ट्रॉफी विजेता टीम के थे सदस्य
हिमाचल प्रदेश के तेज गेंदबाज सिद्धार्थ शर्मा का आज निधन हो गया, वह कुछ समय से वेटिंलेटर पर थे।
सीएम सुक्खू ने जताया शोक
हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल की विजय हज़ारे ट्रॉफ़ी की विजेता क्रिकेट टीम के सदस्य रहे और प्रदेश के स्टार तेज़ गेंदबाज़ सिद्धार्थ शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
सिद्धार्थ का क्रिकेट करियर यह था
सिद्धार्थ शर्मा ने हिमाचल के लिए छह फ़र्स्ट-क्लास, छह लिस्ट ए और एक टी20 मैच खेल चुके थे। उन्होंने 33 विकेट अपने नाम किए थे।
जंगल में लटका मिला राजश्री का शव
ओडिशा के कटक के जंगल में महिला क्रिकेटर राजश्री स्वांई का शव पेड़ पर लटका मिला है।
कोच ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी
राजश्री 11 जनवरी 2023 से लापता थी, जिसे लेकर गुरुवार को उसके कोच ने कटक शहर के मंगलाबाग थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।
भाई का आरोप टीम में सलेक्शन को मांगे थे रुपये
वहीं राजश्री के भाई ने टीम पैसे नहीं दिए जाने पर सलेक्शन नहीं होने का आरोप लगाया है। साथ ही राजश्री की मौत को आत्महत्या भी नहीं माना है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।