Friday February 4, 2023
Advertisement
Agraleaks Agraleaks

Breaking News

Agra News : complaint of cheating against Former Minister &

Agra News: Cultural programs will be held at various places

Agra Metro Update” The work of making underground tunnel will

World Cancer Day Special: More than 100 cancer patients are

Photo News: Two day culture carnival held in university regarding

Agra News: Review of the number of other backward classes

Agra Crime News: The accused who shot the youth arrested

Agra News: Temperature reached above 25 degree Celsius due to

SP President Akhilesh Yadav’s convoy collided with each other in

Agra News: Pathan’s craze in theaters of Agra for the

Agraleaks Agraleaks
  • बिगलीक्स
  • यूपी न्यूज
  • देश दुनिया
  • पॉलिटिक्स
  • अपना शहर
    • अलीगढ़
    • आगरा
    • मथुरा
    • फिरोजाबाद
    • मैनपुरी
    • हाथरस
  • ​क्राइम
  • फैशन
  • स्पोर्ट्स
  • एजुकेशन
  • बिजनेस
  • जॉब्स
  • It is expensive to build a house in the state including Agra, water charges according to Rs 50 square feet
  1. Home
  2. अध्यात्म
  3. The importance of Makar Sankranti is also related to the death of Gangaputra Bhishma Pitamah
 The importance of Makar Sankranti is also related to the death of Gangaputra Bhishma Pitamah
अध्यात्म टॉप न्यूज़

The importance of Makar Sankranti is also related to the death of Gangaputra Bhishma Pitamah

by news January 14, 2023 0 Comment

आगरालीक्स…गंगापुत्र भीष्म पितामह की मृत्यु से भी जुड़ा है मकर संक्रांति का महत्व. महाभारत के युद्ध में 10 दिन तक लगातार लड़ने वाले भीष्म की थी यह आखिरी इच्छा

महर्षि वेदव्यास की महान रचना महाभारत ग्रंथ के प्रमुख पात्र भीष्म पितामह हैं जिनके बारे में कहा जाता है कि वे एकमात्र ऐसे पात्र है जो महाभारत में शुरूआत से अंत तक बने रहे। 18 दिनों तक चले महाभारत के युद्ध में 10 दिन तक लगातार भीष्म पितामह लड़े थे। पितामह भीष्म के युद्ध कौशल से व्याकुल पाण्डवों को स्वयं पितामह ने अपनी मृत्यु का उपाय बताया। भीष्म पितामह 58 दिनों तक बाणों की शैया पर रहे लेकिन अपना शरीर नहीं त्यागा क्योंकि वे चाहते थे कि जिस दिन सूर्य उत्तरायण होगा तभी वे अपने प्राणों का त्याग करेंगे।

♦️भीष्म पितामह को इच्छा मृत्यु का वरदान प्राप्त था इसलिए उन्होने स्वंय ही अपने प्राणों का सूर्य उत्तरायण यानी कि मकर संक्राति के दिन त्याग किया।

♦️जिस समय महाभारत का युद्ध चला कहते हैं उस समय अर्जुन की उम्र 55 वर्ष, भगवान कृष्ण की उम्र 83 वर्ष और भीष्म पितामह की उम्र 150 वर्ष के लगभग थी।

♦️भीष्म पितामह को इच्छा मृत्यु का वरदान स्वयं उनके पिता राजा शांतनु द्वारा दिया गया था क्योंकि अपने पिता की इच्छा को पूरा करने के लिए भीष्म पितामह ने अखंड ब्रह्मचार्य की प्रतिज्ञा ली थी।

♦️कहते हैं कि भीष्म पितामह के पिता राजा शांतनु एक कन्या से विवाह करना चाहते थे जिसका नाम सत्यवती था। लेकिन सत्यवती के पिता ने राजा शांतनु से अपनी पुत्री का विवाह तभी करने की शर्त रखी जब सत्यवती के गर्भ से उत्पन्न शिशु को ही वे अपने राज्य का उत्तराधिकारी घोषित करेंगे।

♦️राजा शांतनु इस बात को स्वीकार नहीं कर सकते थे क्योंकि उन्होने तो पहले ही भीष्म पितामह को उत्तराधिकारी घोषित कर दिया था।

♦️सत्यवती के पिता की बात को अस्वीकार करने के बाद राजा शांतनु सत्यवती के वियोग में रहने लगे। भीष्म पितामह को अपने पिता की चिंता की जानकारी हुई तो उन्होने तुरंत अजीवन अविवाहित रहने की प्रतिज्ञा ली।

♦️भीष्म पितामह ने सत्यवती के पिता से उनका हाथ राजा शांतनु को देने को कहा और स्वयं के अाजीवन अविवहित रहने का बात कही जिससे उनकी कोई संतान राज्य पर अपना हक ना जता सके।

♦️इसके बाद भीष्म पितामह ने सत्यवती को अपने पिता राजा शांतनु को सौंपा। राजा शांतनु अपने पुत्र की पितृभक्ति से प्रसन्न हुए और उन्हे इच्छा मृत्यु का वरदान दिया।

♦️धार्मिक मान्यताओं के हिसाब से कहा जाता है कि भीष्म पितामह ने सूर्य उत्तरायण यानी कि मकर संक्राति के दिन 58 दिनों तक बाणों की शैया पर रहने के बाद अपने वरदान स्वरूप इच्छा मृत्यु प्राप्त की ।

♦️सूर्य उत्तरायण के दिन मृत्यु को प्राप्त होने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है और इस दिन भगवान की पूजा का विशेष महत्व है।

इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है , भीष्म पितामह भी गंगा पुत्र थे
प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य परम पूज्य गुरुदेव पं.हृदय रंजन शर्मा अध्यक्ष श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरु रत्न भण्डार वाले पुरानी कोतवाली सर्राफा बाजार अलीगढ़ यूपी व्हाट्सएप नंबर-9756402981,7500048250

Share This:

  • 0
    Whatsapp
  • 0
    Facebook
  • 0
    Twitter
  • 0
    Telegram
Tags: 14 january 2023 Agra News Agra headlines Agra hindi news Agra latest news Agra Live news Agra news agra online news Agra today news Agra update news The importance of Makar Sankranti is also related to the death of Gangaputra Bhishma Pitamah
Previous post
Next post

news

editor

Search

RELATED Stories for you
आगरा टॉप न्यूज़ बिगलीक्स

Agra News : complaint of cheating against

by news February 3, 2023

आगरालीक्स… आगरा के पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह और उनके बेटे संजीव पाल सिंह

आगरा टॉप न्यूज़

Agra News: Cultural programs will be held

by news February 3, 2023

आगरालीक्स…आगरा में जी20 मेहमानों के लिए शहनाई भी बजेगी और डांडिया और गिद्धा भी

आगरा टॉप न्यूज़ बिगलीक्स

Agra Metro Update” The work of making

by news February 3, 2023

आगरालीक्स…आगरा में 5 फरवरी से शुरू हो रहा मेट्रो के लिए अंडरग्राउंड सुरंग बनाने

About Us | Copyright © 2021 Agraleaks. All Right Reserved. | Design by Digikolorz Website Designing company in agra