Sunday , 3 May 2026
Home टॉप न्यूज़ Bikers looted nurse purse in Agra
टॉप न्यूज़

Bikers looted nurse purse in Agra

115

आगरालीक्स …आगरा में बाइकर्स गैंग ने नर्स के साथ लूट की, बाइक सवार बदमाश नर्स से पर्स लूट कर फरार हो गए। शोर मचाया, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे।
आगरा के मानसिक आरोग्यशाला में शिल्पा स्टाफ नर्स हैं,  सोमवार दोपहर दो बजे  शिल्पा सिंह ऑटो से मानसिक आरोग्यशाला से घर लौट रही थीं। सेक्टर 15 में महिला बैंक के सामने ऑटो ने उन्हें छोड़ा। यहां से उनका घर पास ही में है। वे पैदल घर जा रही थी, पीछे से काली पल्सर सवार दो बदमाश आए और पीछे पीछे बैठे बदमाश ने पर्स पर झपट्टा मारा। शिल्पा ने पर्स ताकत से पकड़ रखा था। पर्स बदमाश के हाथ में आ गया। उसने फुर्ती से छीनने का प्रयास किया। उसके हाथ में तनी आ गई। खींचतान में तनी टूट गई। शिल्पा ने पुलिस को बताया कि बदमाश घबरा गए थे। उसे आस-पास कोई ईंट पड़ी नहीं मिली। वह उसे उठाकर उनके सिर पर दे मारती। उसने पीछा भी किया मगर कोई मदद को नहीं आया। बदमाश बाइक लेकर भाग गए। पर्स में दो हजार रुपये और उसका मोबाइल रखा हुआ था। पुलिस ने पल्सर की चेकिंग शुरू कर दी। दो संदिग्ध पकड़ भी लिए। उनसे पूछताछ चल रही है। शिल्पा को उन्हें दिखाया जाएगा। तलाशी में उनके पास से कोई पर्स नहीं मिला है इसलिए पुलिस कुछ बताने की स्थिति में नहीं है।

17 अक्टूबर को बाइकर्स गैंग ने लूटे 20 लाख
आगरा में दिनदहाडे 20 लाख कैश लूट कर बदमाश फरार हो गए, बैंक कैश पिकअप एजेंसी के एजेंट 20 लाख कैश लेकर बैंक में जमा कराने के लिए जा रहे थे। बाइक सवार बदमाश एजेंट से कैश का बैग लूटकर फरार हो गए। इस वारदात से दहशत फैली हुई है, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है, जगह जगह चेकिंग कराई जा रही है।
सोमवार को थाना न्यू आगरा की बैक हाउस कॉलोनी में राइटर सेफ गार्ड कंपनी के एजेंट मलपुरा निवासी राममूर्ति और यतेंद्र 20 लाख कैश लेकर बैंक में जमा कराने जा रहे थे। इसी बीच बाइक सवार बदमाश कैश से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। बदमाशों के बैग पर झपटटा मारने पर एजेंट कुछ समझ नहीं सके, उन्होंने शोर मचाया, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। दिनदहाडे लूट की वारदात की जानकारी होते ही पुलिस फोर्स पहुंच गया, एजेंट से पूछताछ की जा रही है।

13 अक्टूबर को 11 करोड बोरी में रखकर पहुंचा कारोबारी
आगरा में पांच दिन की छुटटी के बाद गुरुवार को बैंक खुले, इस दौरान त्योहार के राम नवमी और दशहरा के चलते खूब बिक्री हुई। बैंक खुलने के साथ बडे ट्रांजेक्शन को देखते हुए बैंकों के आस पास पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। दोपहर के समय एक होंडा सिटी कार को संजय प्लेस में चेकिंग कर रही पुलिस ने रोक लिया। पुलिस ने होंडा सिटी कार की डिग्गी चेक की तो उसमें बोरी रखी हुई थी। पुलिस ने होंडा सिटी कार को एक साइड में खडा करा लिया और बोरी खोलने के लिए कहा, बोरी खुलते ही पुलिस के होश उड गए। बोरी में 500 और एक हजार के साथ 100 रुपये की गडडी थी। उससे पूछताछ की गई तो कारोबारी ने बताया कि वह ज्वैलर है और संजय प्लेस स्थित एक बैंक में कैश जमा करने आया है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Father and Son on Bike Killed in Collision with Canter in Agra…#agranews

आगरालीक्स…दर्दनाक. आगरा में कैंटर की टक्कर से बाइक सवार पिता—पुत्र की मौत....

टॉप न्यूज़

Agra Live News: The Drain Has Turned into a Dump Site….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डलाबघर बन गया नाला. फैक्ट्रियों से निकलने वाला कूड़ा—कतरन से...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Experts have advised changes to the office environment to address deteriorating mental health in Agra

आगरालीक्स…’कर्मचारी पर तनाव भारी!’ डेड लाइन, टारगेट, प्रॉफिट मार्जिन में उलझे लोग,...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A flyover will be constructed at Sikandra. The process of obtaining NOCs from six departments has begun…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सिकंदरा पर बनेगा फ्लाईओवर. छह विभागों से एनओसी की प्रक्रिया...

error: Content is protected !!