आगरालीक्स…आगरा में मौसम के आने वाले तीन दिन संभलकर. आंधी तूफान के साथ ओले पड़ने के आसार..जानिए मौसम का पूरा अपडेट
आगरा में आने वाले तीन दिन मौसम के हिसाब से संभलकर रहने की जरूरत के हैं. मौसम विभाग ने आगरा में तीन दिन यानी रविवार, सोमवार और मंगलवार को तूफान, आंधी के साथ ओले पड़ने की संभावना जताई है. हालांकि इसके बाद मौसम साफ रह सकता है और धीरे—धीरे सर्दी का प्रभाव भी कम होता जाएगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी.

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिन में धूप निकलने के कारण और हवाएं कम चलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन रात के समय अभी भी गलन पड़ रही है और तापमान सामान्य से नीचे है. न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम है.