आगरालीक्स…चोरी छुपे प्रेमी से मिलती थी महिला, एक दिन पति ने दोनों को देख लिया…फिर रची गई हत्या की खौफनाक साजिश.
आगरा मंडल के मैनपुरी जिले में हत्या का एक ऐसा खौफनाक मामला सामने आया है जिसे जानकर हर कोई अचंभित हो गया. पुलिस ने शनिवार सुबह मिले एक व्यक्ति के हत्या कर फेंके गए शव के मामले में चार घंटे के अंदर ही हत्या का खुलासा कर दिया. पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को अरेस्ट किया है. दोनों ने अपना जुर्म कबूला और कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया.
चचेरे देवर से हो गया प्रेम, ईंटों से की पति की हत्या
बिछवां थाना क्षेत्र के गांव नगला पृथ्वी का मामला है. यहां रहने वाले ब्रजेश का शव एक खेत में पड़ा मिला. उसकी बुरी तरह से ईंट से कुचलकर हत्या की गई थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और इसकी जांच शुरू कर दी. चार घंटे बाद ही पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को अरेस्ट कर लिया.

पुलिस के अनुसार मृतक ब्रजेश की पत्नी रेनू के प्रेम संबंध दो साल पहले चचेरे देवर मोहित से हो गए थे. कुछ दिन तो ये लोग छुपकर मिलते लेकिन एक दिन ब्रजेश ने दोनों को एक साथ देख लिया. इस बात को लेकर ब्रजेश और उसकी पत्नी से कहासुनी होने लगी और आए दिन झगड़ा होने लगा. इस पर रेनू ने मोहित के साथ मिलकर पति ब्रजेश की हत्या की साजिश रची. मोहित ने बताया कि ब्रजेश उसके और रेनू के बीच संबंध में रोड़ा बन गया था. 26 जनवरी को एक शादी कार्यक्रम में उसने ब्रजेश को जमकर शराब पिलाई और उसे बुरी तरह से नशे में कर दिया. इसके बाद अंधेरे में छुपी उसकी पत्नी रेनू ने ईंट से सिर पर वार करके ब्रजेश की हत्या कर दी. इसके बाद दोनों ने ईंटों से बुरी तरह से ब्रजेश पर वार किया जिससे उसकी मौत हो गई.
दोनों ने इसके बाद ब्रजेश के शव को एक तालाब में फेंक दिया लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने शव को बाहर निकाला और सरसों के खेत में डाल दिया. रेनू और मोहित दोनों हत्या कर गांव छोड़कर जाने वाले थे लेकिन इससे पहले कि दोनों निकलते पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया. दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया.