आगरालीक्स…आगरा में अभी भी भारी बारिश का अलर्ट. आज दिनभर छाये रहे बादल, बूंदाबादी भी हुई. जानिए मौसम का अपडेट…
आगरा में आज पूरे दिन बादल छाये रहे. सुबह के समय बूंदाबांदी भी हुई और ठंडी हवाएं भी चलती रहीं जिसके कारण एक बार फिर से मौसम ठंडा हो गया. आगरा अभी भी प्रदेश में सबसे ठंडा शहर बना हुआ है. रविवार को मौसम के इस परिवर्तन के कारण तापमान कम हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार आगरा का अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा.

मौसम विभाग के अनुसार आगरा में अभी भी भारी बारिश के आसार बने हुए हैं. आज रात को और कल सोमवार को भारी बारिश हो सकती है. इससे तापमान में और कमी देखने को मिल सकती है लेकिन मंगलवार से आसमान साफ रह सकता है. फरवरी की शुरुआत से ही तापमान में बढ़ोतरी होना शुरू हो जाएगी.