Monday , 26 October 2026
Home आगरा Photo News: Before departure G20 guests saw the beauty of Brij at One Agra photography exhibition…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Photo News: Before departure G20 guests saw the beauty of Brij at One Agra photography exhibition…#agranews

236

आगरालीक्स…आगरा से विदा होने से पहले जी20 मेहमानों ने देखी वन आगरा फोटोग्राफी प्रदर्शनी. फोटोज में देखी आगरा और बृज की सुंदरता

12 फरवरी को शिल्पग्राम में जहां G20 के वीआईपी डेलिगेशन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम कर आयोजन किया गया था वहीं एक शानदार फ़ोटो प्रदर्शनी भी आयोजित की गई थी। G20 2023 सम्मेलन के दौरान 11 और 12 फरवरी को शिल्पग्राम आगरा और ब्रज की बेहतरीन फोटोग्राफी प्रदर्शनी को रखी गयी थी जिसमें यहां की संस्कृति ,त्यौहारों, पर्यटन स्थलों और सुंदरता को प्रदर्शित किया गया था। मुख्य आयोजनकर्ता अंकुर शंकर गौतम ने बताया कि इस प्रदर्शनी आया उद्देश्य था कि बाहर से आने वाले विदेशी आगंतुकों को हम अपनी संस्कृति से रूबरू करा पायें इसलिए आगरा के काफी सारे फोटोग्राफरों की अद्भुत फोटोग्राफ प्रदर्शनी में रखी गईं थीं जिसे आगंतुकों द्वारा बेहद पसंद किया गया।

इस अवसर पर प्रदर्शनी के सहयोगी फोटोग्राफर अर्पित शुक्ला का उत्साहवर्धन भी आगन्तुकों द्वारा किया गया। आयोजको में से अनुकृति सिंह और मोहित जैन ने बताया कि आगामी 25 फरवरी तक सभी फोटोग्राफर 3 कैटेगरी प्रोफेशनल फोटोग्राफर, बडिंग फोटोग्राफर ,मोबाइल फोटोग्राफर श्रेणी में अपनी फ़ोटो आगामी प्रदर्शनी के लिए भेज सकते हैं। जिसके बाद समस्त शहरवासियों के लिए एक अत्यंत विशाल फोटोग्राफी प्रदर्शनी का आयोजन किया जाना है। आयोजन समिति के सदस्य फोटोग्राफर अर्पित शुक्ला का कहना है कि वे सभी लोग जो खुद की फोटोग्राफी को अच्छा मानते हैं इस प्रदर्शनी में प्रतिभाग अवश्य करें।

प्रतिभाग करने हेतु 7055208208 पर व्हाट्सप्प कर सकते हैं। टीम के सदस्यों ने इस शानदार आयोजन के लिए नगरायुक्त टीकाराम फुंडे एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री मणिकंडन को धन्यवाद प्रेषित किया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Shri Hari appeared, adorned in pristine white attire. The Shri Jagannath Temple was illuminated by rows of lamps

आगरालीक्स…आगरा में धवल पोशाक में श्रीहरि ने दिए दर्शन. दीपों की श्रंखला...

टॉप न्यूज़

Agra News: A grand ‘Chhappan Bhog’ festival will be held in Govardhan on December 27 and 28…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की ओर से गोवर्धन के गुरु कार्ष्णि आश्रम में सजेगा भक्ति...

आगरा

Agra News: Eye donation by Moti Ram Asani will bring light to two lives currently shrouded in darkness…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में केदार नगर शाहगंज के रहने वाले मोती राम आसानी के...

आगरा

Agra News: Markets in Agra are buzzing with activity as people shop for Karwa Chauth…#agranews

आगरालीक्स ...आगरा में करवाचौथ की शॉपिंग को बाजारों में छाई रौनक. संडे...

error: Content is protected !!