आगरालीक्स …..आगरा में 48 घंटे चलेगी तेज हवा, तापमान में गिरावट, जाने आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम।

आगरा में मंगलवार सुबह से तेज हवा चल रही है, न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के साथ ही सर्दी बढ़ गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिन भर तेज हवा चलेंगी, दोपहर में धूप निकलेगी। तापमान 27 डिग्री तक पहुंच सकता है।
16 फरवरी से बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में 16 फरवरी से गर्मी बढ़ जाएगी, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। 19 फरवरी तक तापमान 33 डिग्री तक पहुंच जाएगा।
आईएमडी का पूर्वानुमान
14-Feb 14.0 27.0 Strong surface winds during day time
15-Feb 15.0 31.0 Strong surface winds during day time
16-Feb 16.0 30.0 Clear sky
17-Feb 17.0 32.0 Clear sky
18-Feb 17.0 32.0 Sunny Day
19-Feb 17.0 33.0 Sunny Day