आगरालीक्स…दयालबाग शिक्षण संस्थान (डीईआई) का 41वां दीक्षांत समारोह 18 फरवरी को. 105 को पीएचडी तो 156 को निदेशक पद. 5813 स्टूडेंट्स प्राप्त करेंगे डिग्री और डिप्लोमा
दयालबाग शिक्षण संस्थान का 41वां दीक्षांत समारोह कल 18 फरवरी (शनिवार), 2023 को दोपहर 2.30 बजे ‘शिक्षा-श्रोत भवन (दीक्षांत सभागार)’ में मनाया जाएगा। इस वर्ष 5813 छात्र-छात्राएं डीईआई के विभिन्न पाठ्यक्रमों में डिग्री और डिप्लोमा प्राप्त करेंगे। 156 निदेशक पदक, 03 अध्यक्ष पदक और 105 पीएच.डी. भी सम्मानित किया जाएगा।

2488 स्नातक डिग्री, 818 स्नातकोत्तर डिग्री, 875 डिप्लोमा, 121 स्नातकोत्तर डिप्लोमा, 838 सर्टिफिकेट पास कोर्स, 230 हाई स्कूल और 338 इंटरमीडिएट डिग्री, छात्रों के बीच वितरित की जाएगी। श्री संजय जाजू, आईएएस, पूर्व अतिरिक्त सचिव, रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार को सिस्टम सोसाइटी ऑफ इंडिया (एसएसआई) लाइफ-टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा और दीक्षांत भाषण देने के लिए वह इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे।