आगरालीक्स…आगरा पूरे यूपी में सबसे गर्म. फरवरी में ही गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड. दिन में झुलसाने वाली धूप…जानें कितना रहा आज का तापमान
फरवरी माह खत्म होने में अभी एक सप्ताह का समय बाकी है लेकिन भीषण गर्मी पड़ना शुरू हो गई है. हाल ये है कि आगरा इस समय पूरे प्रदेश में सबसे गर्म शहर बना हुआ है. दिन में धूप का तेज इतना अधिक है कि एक पल भी उसमें ठहरना मुश्किल हो रहा है. तापमान सामान्य से अधिक है. दिन के साथ रात के तापमान में भी बढ़ोती हो गई है. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा.

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सप्ताह में इसी तरह की गर्मी रहेगी. न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी.