आगरालीक्स…आगरा में लांच हुआ फोर्स मोटर्स का नया प्रोडक्ट ‘Force Urbania’. 17 लोग एक साथ कर सकते हैं सफर. कई बेहतरीन फीचर्स…आगरा के निखिल गर्ग ने खरीदी पहली गाड़ी
अगर आप भी अपने बड़े परिवार और दोस्तों को एक साथ लेकर घूमना पसंद करते हैं तो फोर्स मोटर्स का नया प्रोडक्ट ‘फोर्स अनबानिया’ आपके लिए सबसे बेस्ट साबित हो सकता है. इस वैन की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें एक साथ 17 लोग सफर कर सकते हैं और इसके अलावा यह वैन कई और फीचर्स के साथ मार्केट में उतरी है. बुधवार को आगरा में फोर्स मोटर्स ने इसको लांच किया. फोर्स मोटर्स के इस शानदार गाड़ी को आगरा में सबसे पहले आदर्श ट्रैवल्स के संचालक निखिल गर्ग ने प्राप्त किया है.

कंपनी के वेबसाइट के मुताबिक वैन में दमदार इंजन दिया गया है. इसमें मर्सिडीज का 2.6 सीआर ईडी टीसीआईसी डीजल इंजन मिलेगा, जिसमें हॉर्स पावर और 350 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट होगा. इसमें टिल और टैलीस्कोपिक स्टेयरिंग, डैशबोर्ड पर गियर विलर, 17.8 सेमी की एलसीडी टच स्क्रीन, एपल कार प्ले और एंड्राइड आटो सपोर्ट, छह और आठ स्पीकर का विकल्प, सेंट्रल लॉक, पावर विंडो, रिवर्स पार्किंग असिस्टेंस के साथ कैमरा और अल्ट्रोसोनिक सेंसर बेस सिस्टम, इंजन स्टार्ट व स्पॉप बटन, एसी वेंट्स, रिक्लाइनिंग सीट्स, पैनोरमिक विंडो, रीडिंग लैंप, यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स हैं.