आगरालीक्स… महिला टी-20 विश्वकप का पहला सेमीफाइनल मैच आज खेला जाएगा। भारत का नहीं होगा आस्ट्रेलिया से मुकाबला आसान पर भारत का जीवट कम नहीं।
आस्ट्रेलिया की टीम रही है टॉप पर
आस्ट्रेलिया की टीम अपने ए ग्रुप में अपराजय रहकर टॉप पर पहुंची है। आस्ट्रेलिया का अब ग्रुप बी की दूसरे स्थान की टीम भारत से आज मुकाबला होगा।
भारत को जीत के लिए झोंकने होगी ताकत
भारत की टीम ने टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा लेकिन भारत ही एक ऐसी टीम थी, जिसने पूरी शिद्दत के साथ, उसका मुकाबला किया था।
ग्रुप ए में थी ताकतवर टीमें
आस्ट्रेलिया की टीम अपने ग्रुप में सभी टीमों को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में पहुंची। इस ग्रुप में न्यूजीलैंड, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश की टीमें थीं।
नेट रन रेट में बाजी मारकर दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंची
ग्रुप ए की दूसरे स्थान पर मेजबान दक्षिण अफ्रीका की टीम रही है, जिसने कल बांग्लादेश की टीम को दस विकेट से करारी शिकस्त देने के साथ नेट रन रेट को बेहतर कर लिया। हालांकि दक्षिण अफ्रीका के साथ न्यूजीलैंड और श्रीलंका की टीम के भी चार-चार अंक थे लेकिन नेट रन रेट के सहारे उसने बाजी मार ली।
दूसरा सेमीफाइनल कल
दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड कल 24 फरवरी को दूसरे सेमीफाइनल में भिड़ेंगे।