आगरालीक्स…आगरा में गर्मी के टूटेंगे रिकॉर्ड. मार्च की शुरुआत से ही झेलनी होगी भीषण गर्मी. पढ़िए आज का तापमान और मौसम का पूरा अपडेट
फरवरी माह के खत्म होने से पहले ही आगरा में भीषण गर्मी पड़ना शुरू हो गई है. दो दिन पहले तक तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है और गर्मी ने अपने तेवर भी दिखा दिए लेकिन गर्मी का इसे आप ट्रेलर कह सकते हैं, क्योंकि मार्च में ही गर्मी के रिकॉर्ड टूट सकते हैं. मौसम विभाग ने इसके संकेत भी दिए हैं. मौसम विभाग के अनुसार मार्च की शुरुआत में ही आगरा का अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री सेल्सियस के करीब जा सकता है. ऐसे में लोगों को मार्च में ही भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार फरवरी के अंत में ही तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.