आगरालीक्स…आगरा में डकैती की साजिश में शामिल थी महिला. 10 हजार की इनामी इस महिला को पुलिस ने किया अरेस्ट
आगरा के कमला नगर थाना पुलिस ने डकैती की साजिश में शामिल और दस हजार की इनामी महिला को अरेस्ट कर लिया. वह कमला नगर में हुई दो साल पहले मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में हुई डकैती की घटना में शामिल थी. दिनदहाड़े यहां डकैती डाली गई थी. पुलिस ने इस मामले में दो बदमाशों को मुठभेड़ में मार गिरया था तो 20 लोगों को जेल भी भेजा था. सभी के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की थी.
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार की गई महिला का नाम मीनू उर्फ अंजली पत्नी संजय भारद्वाज हे. वह फिरोजाबाद के मोहललाा रामनगर थाना लाइनपार की रहने वाली थी. आगरा में डकैती की घटना में वह भी शामिल थी और पुलिस ने उस पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था.