लखनऊलीक्स…प्रयागराज के उमेशपाल हत्याकांड में एक्शन शुरू। पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबी बिल्डर खालिद जफर के घर पर चला बुलडोजर।
सरकार कड़ी कार्रवाई के मूड
प्रयागराज के उमेशपाल हत्याकांड के बाद से योगी सरकार कड़ी कार्रवाई के मूड में है। प्रयागराज के चकिया इलाके में स्थित दो मंजिला इमारत में उमेशपाल की हत्या करने वाले शूटर अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता से मिलने के लिए आए थे।
विकास प्राधिकरण कर रहा है कार्रवाई
यह बिल्डिंग अतीक के करीबी करीबी बिल्डर खालिद जफर की है, जिसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच की तो पता चला, यह अवैध संपत्ति है। इसके बाद बिल्डिंग को ढहाने का कार्य विकास प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है। यहां से पुलिस ने दो विदेशी बंदूक और एक तलवार भी बरामद की है। बंदूकों के लाइसेंस के बारे में जानकारी की जा रही है।