Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Agra’s Taj Mahal is the most popular in the whole country, Out of 3695 monuments and places, know who is on which list in the top 10…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Agra’s Taj Mahal is the most popular in the whole country, Out of 3695 monuments and places, know who is on which list in the top 10…#agranews

152

आगरालीक्स…आगरा का ताजमहल पूरे देश में सबसे लोकप्रिय. देश के 3695 स्मारक और स्थलों में जानिए टॉप 10 में कौन किस सूची पर…

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा 3695 राष्ट्रीय महत्व के संरक्षित स्मारकों और स्थलों की लम्बी सूची में विश्वदाय स्मारक ताजमहल देश का सबसे अधिक लोकप्रिय स्मारक है जो अधिकतम दर्शकों द्वारा देखा जाता है और एएसआई को ताजमहल से सबसे अधिक टिकट के रूप में राजस्व प्राप्त होता है। आगरा किला भी पहले 10 लोकप्रिय स्मारकों की सूची में वित्तीय वर्ष 2021-22 में पांचवे पायदान पर था किन्तु फतेहपुर सीकरी का भव्य स्मारक पहले 10 स्मारकों की सूची में कहीं भी नहीं है। यह सूचना वरिष्ठ अधिवक्ता केसी जैन को एएसआई के द्वारा सूचना अधिकार के अन्तर्गत अभी हाल में 27 फरवरी 2023 को उपलब्ध करायी गयी है।

दूसरे स्थान पर दिल्ली का लाल किला
उपलब्ध करायी गयी सूचना में वित्तीय वर्ष 2018-19, 2019-20, 2020-21 व 2021-22 के पर्यटकों की संख्या एवं एएसआई को टिकटों की बिक्री से प्राप्त हुए राजस्व के आंकड़े स्मारकवार हैं। वित्तीय वर्ष 2021-22 में अधिकतम व्यक्तियों द्वारा देखे गये 10 स्मारकों की सूची में सबसे पहला स्थान ताजमहल का है, दूसरा स्थान दिल्ली के लाल किले का, तीसरा स्थान चेन्नई के ममल्लापुरम के स्मारक, चौथा स्थान दिल्ली की कुतुबमीनार, पांचवा स्थान आगरा का आगरा किला, छठा स्थान हैदराबाद स्थित गोलकोण्डा किला, सांतवां स्थान कोणांर्क का सूर्य मन्दिर, आठवां स्थान गोआ का अगुड़ा किला, नवां स्थान जोधपुर का चित्तोढ़गढ़ किला और दसवां स्थान मुम्बई का शनिवरवाड़ा है।

हर साल करोड़ों का राजस्व देता है ताजमहल
सूचना से यह भी जाहिर है कि ताजमहल से वित्तीय वर्ष 2018-19 में रू0 77.90 करोड़, 2019-20 में रू0 97.11 करोड़, 2020-21 में रू0 9.53 करोड़, 2021-22 में रू0 25.61 करोड़ आय एएसआई को हुयी इन वर्षों में ताजमहल देखने वालों की संख्या क्रमशः 68.85 लाख, 51.64 लाख, 12.68 लाख, 33.33 लाख थे।

ताजमहल पर पर्यटकों के लिए कई सुविधा अपर्याप्त
प्राप्त हुयी सूचना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अधिवक्ता जैन ने कहा कि जहां ताजमहल एएसआई के सभी स्मारकों में सबसे अधिक व्यक्तियों द्वारा देखा जाता है और उससे कोरोना से पूर्व 97 करोड़ रूपये से भी अधिक आय प्रति वर्ष एएसआई को हो रही थी किन्तु ताजमहल देखने वाले पर्यटकों के लिए पूर्वी व पश्चिमी गेट पर पार्किंग की सुविधा अपर्याप्त है, ताजमहल देखने की टिकट खरीदने और प्रवेश के लिए डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर से सुरक्षा जांच एक खराब अनुभव होता है। यही नहीं, ताजमहल की परिधि से 500 मीटर के यलो जोन में स्तरीय रख-रखाव सफाई व हरियाली का अभाव है। कुल मिलाकर सप्ताहंत, पर्वों या अवकाश के दिनों में ताजमहल देखने का अनुभव अप्रिय होता है। एएसआई की सोच अपने स्मारक तक सीमित नहीं होनी चाहिए अपितु पर्यटक के कुल अनुभव से जुड़ी होनी चाहिए और यही सोच नगर निगम, आगरा विकास प्राधिकरण, उद्यान विभाग व पर्यटन विभाग की होनी चाहिए।

ताज के साये में रहकर भी अछूता है किला
सूचना से यह भी बात उभरकर आती है कि आगरा किला ताजमहल के एक किलोमीटर की परिधि में होने के बावजूद भी ताजमहल के सापेक्ष में वित्तीय वर्ष 2018-19 में कुल 35 प्रतिशत, वित्तीय वर्ष 2019-20 में कुल 39 प्रतिशत, वित्तीय वर्ष 2020-21 में कुल 29 प्रतिशत, वित्तीय वर्ष 2021-22 में कुल 31 प्रतिशत व्यक्तियों द्वारा ही देखा गया। आगरा किला को और अधिक लोकप्रिय बनाने का प्रयास करना होगा ताकि वह लोकप्रिय स्मारकों की सूची में दूसरे स्थान पर आ सके। वर्ष 2021-22 में दिल्ली का लालकिला दूसरे स्थान पर था।

सूची में सीकरी का न होना निराशजनक
निराशाजनक रूप से विश्वदाय स्मारक फतेहपुर सीकरी 2018-19 से लेकर 2021-22 तक किसी भी वर्ष में पहले 10 लोकप्रिय स्मारकों की सूची में कहीं भी नहीं है जबकि जो भी पर्यटक फतेहपुर सीकरी देखता है वह प्रभावित हुये बिना नहीं रह पाता है। सलीम चिश्ती की दरगाह भी पर्यटकों के लिए एक बड़ा आकर्षण है। फतेहपुर सीकरी की व्यवस्थाओं में सुधार और यातायात की सुगमता अधिक पर्यटकों को फतेहपुर सीकरी से जोड़ सकेगी।

अधिवक्ता जैन ने यह भी कहा कि बेबी ताज के रूप में विख्यात सफेद संगमरमर से बना आकर्षक एत्माददौला, अकबर का मकबरा सिकन्दरा और मेहताब बाग का भी कोई स्थान पहले 10 स्मारकों की सूची में नहीं है। ताजमहल के अतिरिक्त अन्य स्मारकों को हम लोकप्रिय बनाने और पर्यटकों को वहां तक ले जाने में असफल हुये हैं। आगरा के पर्यटन रोड मेप को मजबूती से तैयार करना होगा और आधे दिन और पूरे दिन के सिटी टूर के माध्यम से सभी स्मारकों और प्राकृतिक स्थलों को भी जोड़ना होगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!