आगरालीक्स…आगरा में मिला युवक का शव. हत्या को लेकर परिजनों ने किया हंगामा. सड़क पर शव रखकर लगाया जाम
आगरा में मंगलवार को एक युवक का शव रेलवे स्टेशन के पास पड़ा मिला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने इसकी शिनाख्त की तो परिजन मौके पर पहुंच गए. उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए वहां पर हंगामा करना शुरू कर दिया और सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है.
ये है मामला
मामला शमसाबाद के सुडरई रोड का हे. मंगलवार सुबह यहां लोगों ने शमसाबाद रेलवे स्टेशन के पास एक युवक का शव पड़ा देखा. लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शिनाख्त की तो मृतक की शिनाख्त 35 वर्षीय सनी पुत्र रामजीलाल के रूप में हुई. जानकारी मिलते ही परिजन भी वहां पहुंच गए और उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए वहां हंगामा करना शुरू कर दिया.

परिजनों व ग्रामीणों ने शव को फतेहाबाद रोड पर रख दिया और हंगामा करते हुए जाम लगाना शुरू कर दिया. हंगामे की जानकारी पर एसीपी सौरभ कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने परिजन से बात करके उनकी बात सुनी और उन्हें समझाया. सनी की पत्नी ने बताया कि कुछ लोग घर आए थे और वह सनी को अपने साथ ले गए थे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के पास पहुंचा है. परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने्र अमन,अंशु, रोहित और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.