आगरालीक्स…आगरा में पुलिसकर्मियों ने जमकर खेली होली. कमिश्नर सहित पुलिसकर्मियों ने लगाए जमकर ठुमके…फोटोज और वीडियो देखें..
बुधवार को होली पर लोगों की सुरक्षा में तैनात रहे पुलिसकर्मियों ने आज गुरुवार जमकर होली खेली. पुलिस लाइन में धूमधाम से पुलिसकर्मियों ने होली मनाई और एक दूसरे पर रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं. डीजे और बैंडबाजों की धुन पर पुलिसकर्मी भी जमकर थिरके. आगरा के कमिश्नर आफ पुलिस डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों को होली की शुभकामनाएं दीं और उनके साथ होली की खुशियों में न सिर्फ शामिल हुए बल्कि डांस भी किया.

बता दें कि बुधवार को होली पर आगरा में पुलिसकर्मी लोगों की सुरक्षा व्यवस्था में लगे हुए थे. आम लोगों की होली हो जाने के बाद आज पुलिसकर्मियों ने अपनी होली खेली. इसके लिए वो पुलिसलाइन में जुटे और यहां एक दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर होली की बधाई दी. उनके साथ होली मनाने मंडलायुक्त और जिलाधिकारी भी पुलिस लाइन पहुंचे.


