आगरालीक्स…नर्सिंग होम में भर्ती था बेटा, पिता नर्सिंग होम से बाहर गया एक काम से. दो व्यक्ति मिले और बातों ही बातों में 65 हजार ले गए…पुलिस ने चार दबोचे
आगरा में एक व्यक्ति को टप्पेबाजों ने बातों ही बातों में लॉटरी के नाम पर ऐसा फंसाया कि उसके 65 हजार रुपये ठग लिए. मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों का पता किया और चार को अरेस्ट भी कर लिया. पुलिस ने इनके पास से बाइक, एक्टिवा, 32 हजार रुपये, 884 लिफाफे लाटरी की पर्ची और 500 व 200 रुपये के नोट लगी गाड़ी के साथ रद्दी कागज बरामद किए हैं.
ये है पूरा मामला
थाना रकाबगंज के चक्कीपाट में इशू रहते हैं. इशू का बेटा संजय प्लेस स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती है. इशू ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि 7 मार्च को वह पेट्रोल पंप के पास गए थे कि तभी वहां उन्हें एक व्यक्ति मिला जिसने उनसे पता पूछा. लेकिन इसके बाद उस व्यक्ति ने बातों में फंसाना शुरू कर दिया और उसका एक साथ भी वहां आ गया. दोनों आपस में बात करने लगे. एक ने बताया कि उसका लॉटरी का काम है और वह 20 रुपये की पर्ची देता है. साजिश के तहत उसने अपने साथी की लाटरी लगवा कर उसे जिता दिया जिसके बाद दोनों ने इशू को भी लाटरी लगाने को कहा. इसके बाद उसके पास से दोनों 65 हजार रुपये ठग कर भाग निकले.

सूचना पर पुलिस इन ठगों की तलाश कर रही थी. सूचना पर पुलिस ने हनुमान चौराहे से चार को अरेस्ट किया है जिनके नाम सुभाष यादव निवासी स्ट्रीट कॉलोनी शाहगंज, संजय निवासी जोगीपाड़ा, भागीरथ व तनुज निवासी रूई की मंडी हैं. पुलिस के अनुसार आरोपी भागीरथ, तनुज व सुभाष के खिलाफ पहले भी कई अभियोग दर्ज हैं.