आगरालीक्स…आगरा में होली पर मौसम का अजब बदलाव देख चौंके लोग. बूंदाबांदी और ओलावृष्टि ने मौसम किया ठंडा. जानें आज कितना रहा तापमान और आगे का मौसम अपडेट
आगरा में मौसम का अजब बदलाव देखने को मिला है. बुधवार को लोग जैसे ही होली खेलके चुके, उसके बाद तेज हवाएं और काले घने बादलों का डेरा आसमान पर छा गया. जो लोग पानी की होली खेले हुए थे उन्हें ठंड लगना शुरू हो गई. आगरा के देहात क्षेत्रो ंमें कई जगह ओलावृष्टि भी हुई है, इसके अलावा आगरा में बूंदाबांदी भी हुई जिससे एकदम आगरा का मौसम बदल गया. मौसम का यह बदलाव देख लोग चौंक भी गए. इसका असर तापमान पर पड़ा है जो कि कम हुंआ है.

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी मौसम में ठंडापन रह सकता है हालांकि आसमान साफ रहेगा. एक दो दिन बाद तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा.